Breaking News

शाहजहांपुर: मेड़बंदी के नाम पर 10 हजार रुपये घूस लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई।

शाहजहांपुर: मेड़बंदी के नाम पर 10 हजार रुपये घूस लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना कटरा लाया गया, जहां उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर तहसील के ककरा हल्का क्षेत्र में तैनात लेखपाल योगेश तिवारी पर मेड़बंदी के एक मामले में पीड़ित से अवैध वसूली का आरोप था। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित शाकिर अली ने बताया कि लेखपाल ने मेड़बंदी का काम पूरा करने की एवज में उससे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बार-बार चक्कर काटने के बावजूद काम न होने पर परेशान पीड़ित ने बरेली स्थित एंटी करप्शन संगठन (विजिलेंस) से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। बुधवार दोपहर योजना के अनुसार, जैसे ही पीड़ित ने ककरा क्षेत्र में लेखपाल को रिश्वत की रकम दी, पहले से सतर्क बैठी टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के तत्काल बाद आरोपी लेखपाल को थाना कटरा ले जाया गया। एंटी करप्शन टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!