Breaking News

शाहजहांपुर: नगर निगम में जनसुनवाई: 6 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

नगर निगम में जनसुनवाई: 6 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने मुख्य रूप से शहर की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर विभाग से संबंधित समस्याएं उठाईं। प्राप्त हुई कुल 6 शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!