Breaking News

शाहजहांपुर: जिला प्रशासन की संवेदनशीलता, सर्पदंश पीड़िता के परिजनों को सौंपी 4 लाख की आर्थिक सहायता।

शाहजहांपुर: जिला प्रशासन की संवेदनशीलता, सर्पदंश पीड़िता के परिजनों को सौंपी 4 लाख की आर्थिक सहायता।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सर्पदंश से मृतका के आश्रित को आपदा राहत राशि का चेक सौंपा है। घटना के बाद बैंक खाते में आई तकनीकी खामी को दूर कर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को यह आर्थिक संबल प्रदान किया है।

जिले के रामदास की पत्नी स्वर्गीय कुसुमा देवी की मृत्यु सर्पदंश के कारण हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन ने आपदा राहत मद से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की थी। हालांकि, बैंक खाते के आईएफएससी (IFSC) कोड में हुई एक तकनीकी त्रुटि के कारण स्वीकृत धनराशि गुजरात स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में स्थानांतरित हो गई थी।

इस त्रुटि की जानकारी होते ही जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर उक्त राशि को वापस प्राप्त किया। तकनीकी सुधार के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विधिवत तरीके से लाभार्थी रामदास को चार लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थी को चेक प्रदान करते हुए हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …