Breaking News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कासगंज में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, डीएम और एसपी ने किया नेतृत्व; ड्रोन से हुई निगरानी।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कासगंज में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, डीएम और एसपी ने किया नेतृत्व; ड्रोन से हुई निगरानी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को कासगंज जनपद में देश की एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों, स्थानीय व्यापारियों तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

एकता दौड़ का शुभारंभ सोरों गेट तिराहे से हुआ। यहां से दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर गांधी मूर्ति चौराहे पर अधिकारियों ने प्रतिभागी बच्चों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सभी प्रतिभागियों को फल एवं जलपान वितरित किया गया।

आयोजन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे दौड़ मार्ग और कार्यक्रम स्थल की ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

वहीं, मुख्य आयोजन के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर भी ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में स्थानीय पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कासगंज जनपद में देश की एकता और अखंडता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Spread the love

Check Also

खेत से काटे गए दो लाख के यूकेलिप्टस, 50 हजार में बेचने का आरोप; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।

तीसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में लकड़ी उठवाने का दावा, पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत …