Breaking News

शाहजहाँपुर: दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

शाहजहाँपुर: दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: थाना खुदागंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में मृतका का पति और सास शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 जून को ग्राम खानपुर हकीमपुर निवासी देवेन्द्र सिंह ने अपनी पुत्री की ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति अंकित सिंह, ससुर मुनेश सिंह, सास कमलेश देवी और ननद कंचन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बखौरा स्थित आरोपियों के घर दबिश दी और पति अंकित सिंह (25) तथा सास कमलेश देवी (55) को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। अन्य नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवमोहन सिंह, महिला उपनिरीक्षक तनु कुमारी, हेड कांस्टेबल अजय देवल और महिला कांस्टेबल महिमा शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ली सदस्यता, विभिन्न पदों पर मिली जिम्मेदारी।

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ली सदस्यता, विभिन्न पदों पर …