Breaking News

शाहजहाँपुर में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक, जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से की संयम बरतने की अपील।

शाहजहाँपुर में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक, जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से की संयम बरतने की अपील।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद में इस समय यूरिया, डीएपी और एनपीके सहित सभी आवश्यक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि उर्वरकों की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है और किसान अनावश्यक घबराहट में स्टॉक जमा करने से बचें।

जनपद में वर्तमान में यूरिया 37,825 मीट्रिक टन, डीएपी 11,201 मीट्रिक टन, एनपीके 8,956 मीट्रिक टन, एमओपी 2,241 मीट्रिक टन और एसएसपी 14,807 मीट्रिक टन का स्टॉक उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार ही उर्वरक खरीदें और कृषि भूमि में इनका संतुलित उपयोग करें।

किसानों को उर्वरक प्राप्त करने के लिए पीओएस मशीन के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य है। अतः उर्वरक लेने जाते समय अपने साथ फार्म रजिस्ट्रेशन, जमीन के दस्तावेज और आधार कार्ड अवश्य ले जाएं। प्रशासन ने सभी थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को भी निर्देश दिए हैं कि वे ओवर रेटिंग या टैगिंग जैसी किसी भी अनियमितता से बचें।

यदि किसी किसान को उर्वरक वितरण में कोई समस्या आती है या कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य मांगता है, तो किसान सीधे जिला कृषि विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 8429400585 या 8429400522 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!