Breaking News

शाहजहांपुर: पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद की डॉ. केपी गुप्ता से मुलाकात, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा।

शाहजहांपुर: पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद की डॉ. केपी गुप्ता से मुलाकात, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने वरिष्ठ सर्जन डॉ. केपी गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आगामी राजनीतिक परिस्थितियों और क्षेत्रीय विकास को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कुंवर जयेश प्रसाद ने स्पष्ट किया कि उनके और डॉ. गुप्ता के बीच मित्रता का गहरा संबंध है, जो राजनीतिक दायरे से ऊपर है। उन्होंने बताया कि डॉ. गुप्ता के आमंत्रण पर वे उनसे मिलने आए थे और दोनों आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुंवर जयेश ने भरोसा जताया कि दोनों अपने-अपने चुनावी क्षेत्रों में जीत दर्ज करेंगे।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर हाल ही में लगे विवादित पोस्टरों के सवाल पर पूर्व एमएलसी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता के बीच ले जाने के लिए कोई विकास का मुद्दा नहीं है, इसलिए वे ऐसे हथकंडे अपनाकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का केंद्र रहा है, लेकिन कुछ ताकतें समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आमजन से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की पुरजोर अपील की।

वहीं, विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद (132) से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे वरिष्ठ सर्जन डॉ. केपी गुप्ता ने अपनी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में उनकी सेवा सीमित है, लेकिन विधायक बनने के बाद वे क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं जैसे सड़क, नाली, शिक्षा और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं को बड़े स्तर पर सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर मौजूद लोगों के बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!