Breaking News

शाहजहांपुर: पंचायत चुनाव से पहले असलहा तैयार करने की साजिश नाकाम, निगोही पुलिस की छापेमारी में एक दबोचा। 

पंचायत चुनाव से पहले असलहा तैयार करने की साजिश नाकाम, निगोही पुलिस की छापेमारी में एक दबोचा। 

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव से पूर्व अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री की योजना बना रहे गिरोह का थाना निगोही पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गांव माल किया के बाहर कच्चे रास्ते पर स्थित एक जर्जर मकान में गुप्त रूप से तमंचे बनाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने छापेमारी कर संतोष (42) पुत्र रामलाल निवासी भटपुरा मिश्र, थाना निगोही को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखे तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए।

कार्रवाई वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक पंकज कुमार और उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने भाइयों सोनू उर्फ सोमपाल और सुखपाल के साथ मिलकर अवैध असलहे तैयार करता है। चुनाव के दौरान इनकी बिक्री की तैयारी थी।

पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी सुखपाल अन्य जनपदों में भी हथियारों की सप्लाई करता रहा है। क्षेत्राधिकारी सदर पंकज जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा फरार अभियुक्तों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …