Breaking News

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती सहित तीन घायल, वाहन चालक हिरासत में। 

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती सहित तीन घायल, वाहन चालक हिरासत में। 

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के मारूफपुर–सैदपुर मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना चकरी पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सैदपुर की दिशा में जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन एडीओ पंचायत से संबंधित है। पेट्रोल पंप के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में तारा देवी और उनके पति राजकुमार विश्वकर्मा (निवासी पूरा सोनाहला) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। वहीं गोकुल विश्वकर्मा को भी गंभीर चोटें आई हैं। दंपती की पल्सर बाइक पूरी तरह टूट गई, जबकि एक अन्य टीवीएस बाइक और सड़क किनारे खड़ी दो साइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन स्वामी घटना के बाद मौके से चले गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!