Breaking News

शाहजहांपुर: स्वर्ण जयंती स्टेडियम में 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज। 

स्वर्ण जयंती स्टेडियम में 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज। 

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शहर स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में दो दिवसीय 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि निरंतर प्रयास ही सच्ची सफलता की कुंजी है। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ पूरी लगन और अनुशासन के साथ प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने शिक्षकों से विशेष रूप से बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम की आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि बरेली मंडल के पीलीभीत, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जनपदों से करीब एक हजार छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक पिछले कई दिनों से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

प्रतियोगिता का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पहले दिन प्राथमिक स्तर पर 50, 100 और 200 मीटर दौड़ तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कुश्ती, वालीबाल, खो-खो, हैंडबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!