Breaking News

शाहजहांपुर: चौक कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचा व कारतूस सहित दबोचा।

चौक कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचा व कारतूस सहित दबोचा।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना चौक कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र राणा, उपनिरीक्षक कुमार गौरव व कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त सुबेक वर्मा को ई-चार्जिंग प्वाइंट ककरा खुर्द चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल (टीवीएस राइडर) को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सुबेक वर्मा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!