Breaking News

शाहजहाँपुर: मकान मालकिन के घर से जेवर-नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ सोने का टुकड़ा।

शाहजहाँपुर: मकान मालकिन के घर से जेवर-नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ सोने का टुकड़ा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5.60 ग्राम सोने का टुकड़ा बरामद किया है, जिसके आधार पर मुकदमे में एक अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई गई है।

बीती 26 जून 2026 को मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी। महिला का आरोप था कि उनके किरायेदार समीर, मायशा और शहजाद ने उनकी अनुपस्थिति में घर की अलमारी का लॉकर खोलकर 8,000 रुपये नकद और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। इस शिकायत पर पुलिस ने थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 208/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कान्हा गौशाला के पास हाईवे से समीर पुत्र शहजाद (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 5.60 ग्राम वजन का सोने का टुकड़ा बरामद हुआ। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

पूछताछ में समीर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन मायशा के साथ मिलकर मकान मालकिन के लॉकर से असली सोने के जेवर चुराए थे और पकड़े जाने के डर से उनकी जगह नकली जेवर रख दिए थे। उसने कबूल किया कि चोरी किए गए कुछ जेवरों को पिघलाकर यह सोने का टुकड़ा तैयार किया गया था, जिसे बेचने के लिए वह बाराबंकी जा रहा था। पुलिस के अनुसार, बाकी जेवरों के बारे में उसकी बहन मायशा को जानकारी है।

​आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय राय, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद नदीम और आरक्षी दीपक शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!