Breaking News

शाहजहांपुर: 158 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, चौक कोतवाली पुलिस की कार्रवाई।

158 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, चौक कोतवाली पुलिस की कार्रवाई।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 158.8 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ललित शर्मा एवं उप निरीक्षक भूपेंद्र राणा शामिल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर मोहल्ला जियाखेल निवासी 37 वर्षीय आशीष कुमार को ई-चार्जिंग प्वाइंट चौराहे के पास नंदिशाला के सामने से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 158.8 ग्राम अवैध चरस और 590 रुपये नकद बरामद किए गए।

कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से करीब 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …