Breaking News

शाहजहांपुर: सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, आनंद शर्मा अध्यक्ष व सुशील शुक्ला महामंत्री निर्वाचित।

सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, आनंद शर्मा अध्यक्ष व सुशील शुक्ला महामंत्री निर्वाचित।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन शाहजहांपुर इकाई के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री पद के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के माध्यम से पत्रकार आनंद शर्मा को जिला अध्यक्ष तथा सुशील शुक्ला को जिला महामंत्री चुना गया।

इससे पूर्व पत्रकार पंडित विमलेश को निर्विरोध वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चुना जा चुका था। चुनाव प्रक्रिया शाहजहांपुर प्रेस क्लब सभागार में संपन्न कराई गई, जहां सभी औपचारिकताएं नियमों के अनुसार पूरी की गईं।

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा एडवोकेट ने मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वरिष्ठ पत्रकारों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराई गई।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा एवं जिला महामंत्री सुशील शुक्ला को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इरफान, सहायक चुनाव अधिकारी प्रेम शंकर गंगवार, वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा एवं जिला महामंत्री सुशील शुक्ला ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आनंद शर्मा ने कहा कि वे हमेशा पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!