Breaking News

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, ढाई लाख की ठगी का किया खुलासा।

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, ढाई लाख की ठगी का किया खुलासा।

रिपोर्ट: जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दोस्ती के बहाने युवक की सिम पोर्ट कराकर उसके खाते से ढाई लाख रुपए उड़ा लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 2310 रुपए बरामद किए हैं।

पूरा मामला थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम तैयबपुर कमालपुर का है। यहां साइबर ठगों ने राजेश कुमार नाम के युवक की सिम पोर्ट कराकर उसके खाते से रुपए निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने पर साइबर थाना कासगंज में मुकदमा मु.अ.सं. 20/25 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 61(2), 317(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन और सीओ साइबर क्राइम अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की और उन्हें कासगंज रेलवे स्टेशन के पास अहरौली फाटक से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदेश यादव और अवनीश यादव, दोनों निवासी ग्राम नगला देवी, थाना औंछा, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राजेश और आरोपी अवनीश नोएडा की एक ही कंपनी में काम करते थे। राजेश ने बातचीत के दौरान अवनीश को अपने बैंक खाते में जमा रकम की जानकारी दे दी थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने अपने साथी संदेश यादव के साथ मिलकर साजिश रची।

उन्होंने पहले राजेश की सिम पोर्ट करवाई, फिर उस नई सिम से फोनपे और गूगलपे जैसे ऐप्स डाउनलोड कर, पहले से ज्ञात पिन की मदद से पूरे ₹2.5 लाख रुपए निकाल लिए।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल तीसरे आरोपी नारायण की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है और किसी को भी बैंक या मोबाइल संबंधी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!