Breaking News

सहसवान: बारिश और तेज हवा का कहर, बाइक सवार युवक पर गिरा पेड़, हालत गंभीर।

बारिश और तेज हवा का कहर, बाइक सवार युवक पर गिरा पेड़, हालत गंभीर।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। बारिश और तेज हवाओं के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। नाधा की ओर से सहसवान आ रहे बाइक सवार युवक के ऊपर अचानक पेड़ गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान श्रीकेश पुत्र सतवीर सिंह, निवासी शाहनगर पटपरागंज, थाना सहसवान के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से सहसवान की ओर आ रहा था। इसी दौरान सरसोता के निकट तेज हवा और बारिश के कारण सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ टूटकर सीधे उसके ऊपर गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि युवक संभल भी नहीं सका और बुरी तरह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि श्रीकेश की पत्नी की डिलीवरी होनी थी और वह एंबुलेंस से सहसवान जा रही थी। पीछे से श्रीकेश अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचने के लिए निकल रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। इस खबर से परिवार में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश और तूफान के समय सड़कों के किनारे कमजोर और जर्जर पेड़ों की समय रहते कटाई या छंटाई कराई जाए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से लोगों की जान बचाई जा सके।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!