Breaking News

सहसवान: ट्रक से उतारते समय पलटा नया ट्रैक्टर, युवक की दबकर मौत। 

ट्रक से उतारते समय पलटा नया ट्रैक्टर, युवक की दबकर मौत। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। कोतवाली सहसवान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर एजेंसी पर ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते समय अचानक वाहन पलट गया, जिससे नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सहसवान क्षेत्र के गांव अल्लीपुर टप्पा निवासी 19 वर्षीय रामसेवक पुत्र नौबत सिंह स्थानीय एक ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करता था। शुक्रवार सुबह कंपनी की ओर से नए ट्रैक्टरों से भरा ट्रक एजेंसी पर पहुंचा था। रामसेवक ट्रक से ट्रैक्टर उतारने का काम कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से एक ट्रैक्टर अचानक पलट गया और रामसेवक उसके नीचे दब गया।

हादसा होते ही एजेंसी पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने किसी तरह ट्रैक्टर को सीधा कर युवक को बाहर निकाला और तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

फाइल फोटो

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!