Breaking News

सहसवान: नदीम अली खान ने किया ‘आलम मेडिकल स्टोर’ का फीता काटकर शुभारंभ।

नदीम अली खान ने किया ‘आलम मेडिकल स्टोर’ का फीता काटकर शुभारंभ।

सहसवान, बदायूं: नगर के मोहल्ला शहबाजपुर स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी के पास ‘आलम मेडिकल स्टोर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन नदीम अली खान ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के अवसर पर मेडिकल स्टोर के संचालक आलम अली ने फूल-मालाएं पहनाकर नदीम अली खान का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा वर्ग मौजूद रहा।

शुभारंभ के बाद नदीम अली खान ने कहा कि इस मेडिकल स्टोर पर सभी प्रकार की दवाइयां आसानी से उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने स्टोर स्वामी आलम अली को इस नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान में बरकत की दुआ की।

इस अवसर पर काशिफ अली खान, अशरफ अली, इशरत अली, कासिम, कसिद, मुकीस खान, शिराज खान, नफीस खान उर्फ पप्पू, किश्वर अली, यासिर खान, चांद, आरिश आफताब, राजू यादव, बाबर, तारिक, मन्नान बरकाती, कलीम, आजम खान और मास्टर फरीद अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: जायंट्स सेवा सप्ताह की शुरुआत, महिला समूह ने लगाए छायादार व औषधीय पौधे।

जायंट्स सेवा सप्ताह की शुरुआत, महिला समूह ने लगाए छायादार व औषधीय पौधे। आई एम …