Breaking News

सहसवान: भू-माफियाओं ने किसानों की जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी; तहसील व पुलिस में शिकायत।

सहसवान: भू-माफियाओं ने किसानों की जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी; तहसील व पुलिस में शिकायत।

सहसवान, बदायूं। नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर में भू-माफियाओं का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। शुक्रवार दोपहर दर्जनों किसानों ने कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने और प्लाटिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि भू-माफिया न केवल उनकी जमीन हड़प रहे हैं, बल्कि विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़ित किसानों ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि काजीपुर महमूदा उर्फ मुहीउददीनपुर स्थित गाटा संख्या 239मि० उनके नाम दर्ज है और वे लंबे समय से इस भूमि के मालिक व काबिज हैं। आरोप है कि भू-माफियाओं ने मिलीभगत कर उक्त भूमि पर जबरन कब्जा जमा लिया है और धड़ल्ले से प्लाटिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को जब किसान अपनी जमीन पर पहुंचे और अवैध निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद भू-माफियाओं ने उनके साथ बदसलूकी की, गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए उन्हें जान से मार देने की धमकी देकर भगा दिया।

किसानों ने तत्काल इस घटना की सूचना यूपी 112 (पीआरबी) को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी की टीम ने फिलहाल वहां चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है, जिससे फिलहाल स्थिति शांत है। पीड़ित किसानों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें उनकी जमीन का कब्जा वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह का कहना है कि किसानों की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। यह मामला राजस्व विभाग से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच के लिए तहसील प्रशासन को पत्र भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई तहसील प्रशासन की रिपोर्ट और उनके निर्देशों के आधार पर ही सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद से किसानों में भारी रोष है और वे प्रशासन से त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!