Breaking News

सहसवान: रोडवेज बस स्टैंड और इलेक्ट्रिक बसों की मांग को लेकर परिवहन मंत्री से मिलीं दीक्षा माहेश्वरी।

सहसवान: रोडवेज बस स्टैंड और इलेक्ट्रिक बसों की मांग को लेकर परिवहन मंत्री से मिलीं दीक्षा माहेश्वरी।

सहसवान, बदायूं। सहसवान क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार और बस स्टैंड के निर्माण की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र की जनसमस्याओं से उन्हें विस्तार से अवगत कराया।

दीक्षा माहेश्वरी ने मंत्री को बताया कि सहसवान की जनता को बेहतर परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से इस बात पर जोर दिया कि रेल सुविधा के अभाव में क्षेत्र की जनता पूरी तरह रोडवेज बसों पर निर्भर है, लेकिन वर्तमान में यहाँ से पर्याप्त बसें संचालित नहीं हो रही हैं।

उन्होंने मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व वर्ष 2026 में ही सहसवान में रोडवेज डिपो बनाकर यहाँ से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराया जाए। साथ ही, उन्होंने बस स्टैंड के समीप की सफाई व्यवस्था और जलनिकासी की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के स्तर से कार्रवाई की भी मांग की है।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!