Breaking News

सहसवान: इब्राहिमपुर गढ़ी में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों की मारपीट में सात लोग घायल।

इब्राहिमपुर गढ़ी में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों की मारपीट में सात लोग घायल।

मोहित यादव, संवाददाता 

सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर गढ़ी में मामूली कहासुनी अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई और लाठी-डंडों से हमला होने लगा। घटना में मुकेश पुत्र रघुवंशी, धर्मवीर पुत्र मुकेश, आदेश पत्नी संजय, सागर पुत्र संजय, गौरव पुत्र सुरेश, नीरज पुत्र सुरेश और आदेश पुत्र संजय घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा, जहां सभी का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों को शरीर पर कई स्थानों पर चोटें आई हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में हल्का तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बाइट

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!