Breaking News

बलरामपुर: अवैध वसूली मामले में दो आरक्षी सेवा से बर्खास्त।

बलरामपुर: अवैध वसूली मामले में दो आरक्षी सेवा से बर्खास्त।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद के जरवा थाने में दो वर्ष पूर्व हुए अवैध वसूली प्रकरण में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरक्षियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। नेपाल सीमा से सटे इस थाने में एक युवक से जबरन वसूली का मामला दर्ज होने के बाद विभागीय जांच और अदालती कार्यवाही में दोनों पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया।

मामला 4 सितंबर 2023 को दर्ज हुआ था। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरक्षी ध्रुप चंद्र और राजू यादव ने ड्यूटी के दौरान एक युवक से अवैध रूप से पैसे वसूले थे। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चल रही सुनवाई में गोरखपुर स्थित विशेष न्यायाधीश ने 21 जनवरी 2025 को दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।

अदालती निर्णय और विभागीय परीक्षण पूरा होने के बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शनिवार देर रात आदेश जारी करते हुए दोनों आरक्षियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। एसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कर्मचारियों के लिए विभाग में कोई स्थान नहीं है।

Byte- विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!