Breaking News

सहसवान: ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, फर्जी वाउचरों से लाखों की निकासी का आरोप।

पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की, पंचायत में हड़कंप। 

मोहित यादव, संवाददाता 

सहसवान (बदायूं)। सहसवान विकासखंड की ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू में वर्ष 2024–25 के निर्माण कार्यों को लेकर बड़ा घोटाला सामने आने का आरोप लगा है। मजरा जखूपुर निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान बदन सिंह शाक्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर निर्माण कार्य समिति पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

पूर्व प्रधान के अनुसार ग्रामीणों ने जखूपुर से मूँसेपुर तक वन क्षेत्र होकर बाबा कालसेन मंदिर मार्ग पर जलभराव से निजात के लिए नाला और पुलिया निर्माण की मांग की थी, जिस पर ग्राम प्रधान ने सहमति जताई थी। लेकिन निर्माण कार्य समिति ने बताए गए स्थान पर नाला अथवा पुलिया निर्माण किए बिना ही लाखों रुपये निकाल लिए।

शिकायत पत्र में उल्लेख है कि:

  • वाउचर संख्या 24/25 P/15 के तहत ₹82,598
  • वाउचर संख्या 24/25 P/16 के तहत ₹1,25,832
  • वाउचर संख्या 24/25 P/17 के तहत ₹29,800
  • वाउचर संख्या 24/25 P/18 के तहत ₹53,616

टाइड ग्रांट (XV वित्त आयोग) के माध्यम से नाला व पुलिया निर्माण के नाम पर निकाले गए, जबकि जमीनी हकीकत में न तो नाला बना और न ही कोई पुलिया। पूर्व प्रधान का कहना है कि कच्चा नाला भी मौजूद नहीं है, जिससे दावा किया जा सके कि कार्य कराया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में नाला मरम्मत, पशुशाला मार्ग पर मिट्टी भराव समेत कई कार्यों में फर्जी वाउचरों के आधार पर भारी वित्तीय अनियमितताएँ की गई हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो और भी घोटाले सामने आएंगे।

पूर्व प्रधान ने यह भी बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन कार्रवाई न होने से निर्माण कार्य समिति के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जांच टीम मौके पर उन्हें साथ लेकर पहुंचे, ताकि वे स्वयं निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति दिखा सकें। उनका कहना है कि बिना स्थल निरीक्षण और उनकी उपस्थिति में जांच किए बिना शिकायत को फिर से नजरअंदाज कर दिया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!