Breaking News

कासगंज: श्री संत गाडगे यूथ एकता संगठन को मिला नया प्रदेश उपाध्यक्ष।

श्री संत गाडगे यूथ एकता संगठन को मिला नया प्रदेश उपाध्यक्ष।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज/गंजडुंडवारा। श्री संत गाडगे यूथ एकता समिति संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गनेशपुर स्थित फ्रीडम फाइटर एस.आई. पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान गंजडुंडवारा नगर निवासी किशन दिवाकर को सर्वसम्मति से संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

किशन दिवाकर गंजडुंडवारा नगर के मोहल्ला घासी के रहने वाले हैं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन की गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर नई दिशा मिलेगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मौहर सिंह, प्रदेश महासचिव चन्द्रपाल माथुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश चन्द्र माथुर, रवि माथुर, सरवन सिंह, डॉ. खजान सिंह, महाराज सिंह फौजी सहित संगठन के कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!