Breaking News

सहसवान: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला और युवक गंभीर रूप से घायल।

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला और युवक गंभीर रूप से घायल।

सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बदायूं–मेरठ हाईवे स्थित ज्वालापुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार महिला और युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। चालक राजेश कुमार यादव और कांस्टेबल किशन चौधरी ने एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए अपनी 1322 गाड़ी से ही घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!