Breaking News

पलिया में अंबेडकर जयंती पर सेवा और सम्मान का संदेश, जरूरतमंदों को मिली सहायता।

 

पलिया में अंबेडकर जयंती पर सेवा और सम्मान का संदेश, जरूरतमंदों को मिली सहायता।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। पलिया खीरी क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न गांवों में जाकर आम लोगों से संवाद किया और विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात की।

इस अवसर पर रेहान खान ने बुजुर्गों का सम्मान किया तथा जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ाने वाला बताया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। उनके विचारों को जीवन में अपनाकर ही समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!