Breaking News

रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन।

रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाहजहांपुर के तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बॉटलिंग प्लांट, जमौर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कर्मचारियों के लिए ब्लड शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, वजन, बीपी आदि की जांच के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. शोभा के नेतृत्व में छाया सक्सेना और सतेन्द्र वर्मा के साथ रक्त संग्रह कार्य संपन्न किया।

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ददरौल के डॉ. वैभव रस्तोगी, डॉ. रचना रस्तोगी, डॉ. जया, डॉ. पंकज, डॉ. आरिफ, अनुराग पांडेय (नेत्र परीक्षण अधिकारी), अनुज एल.टी., अनिल एल.टी., आशीष फार्मासिस्ट, श्वेता, किरण (स्टाफ नर्स) और पवन आदि की टीम ने लगभग 150 कर्मचारियों का चिकित्सकीय परीक्षण किया।

शिविर का शुभारंभ बॉटलिंग प्लांट के मुख्य संयंत्र प्रबंधक श्री कौशल कुमार पंकज ने प्रथम रक्तदान करके किया। इसके बाद वरिष्ठ प्रबंधक विपुल कुमार ने भी रक्तदान किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा — “एक रक्तदान तीन लोगों को जीवनदान देने के समान है। मानवता की सच्ची सेवा यही है।”

रेड क्रॉस सोसाइटी शाहजहांपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मानव सेवा कार्यों में सदैव सक्रिय रहती है।

कार्यक्रम के दौरान बॉटलिंग प्लांट के अधिकारीगण, तथा रेड क्रॉस टीम से आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, अवनीश सक्सेना, पातीराम, पवन सक्सेना, एवं विपिन कुमार सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!