Breaking News

यातायात नियमों का पालन करने वालों को मिला गुलाब का फूल और चॉकलेट, शाहजहांपुर पुलिस की अनोखी पहल।

यातायात नियमों का पालन करने वालों को मिला गुलाब का फूल और चॉकलेट, शाहजहांपुर पुलिस की अनोखी पहल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शाहजहांपुर पुलिस ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह ने किया, जबकि संयोजन प्रभारी यातायात विनय कुमार पांडेय ने संभाला।

यह कार्यक्रम रोडवेज बस स्टैंड के सामने आयोजित किया गया, जहां वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जो चालक यातायात नियमों का पालन करते पाए गए, उन्हें गुलाब का फूल और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और नियमों के पालन को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना था। इसी क्रम में आकांक्षा स्कूल, रौसर कोठी में भी एक यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को सड़क पार करने के नियमों, यातायात संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवारजनों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

Spread the love

Check Also

कासगंज में यातायात पुलिस का दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान, 213 वाहनों के चालान काट कर वसूला गया 5.65 लाख से अधिक का जुर्माना।

कासगंज में यातायात पुलिस का दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान, 213 वाहनों के चालान काट …