Breaking News

लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, व्रती महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।

लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, व्रती महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चहनिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठघाट और रामसरोवर मंदिर पोखरा पर श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से डूबते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की।

क्षेत्र के अघोरपीठ बाबा कीनाराम जी के तालाब बावली घाट सहित विभिन्न जलाशयों पर छठ का विशेष माहौल देखने को मिला। दोपहर से ही श्रद्धालु और व्रती महिलाएं गाजे-बाजे के साथ छठघाटों की ओर रवाना होने लगीं। शाम होते-होते घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, हर ओर “छठ मइया” के गीत और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही थी।

इस दौरान आतिशबाजी और पारंपरिक संगीत ने वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया। पहले यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता था, लेकिन अब यह परंपरा छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भी पूरी श्रद्धा से निभाई जा रही है।

क्षेत्र के रामगढ़, रइयां, नादी निधौरा, सहेपुर, बड़गांव, तीरगांवां, टांडा कला और बलुआ घाट जैसे स्थानों पर छठव्रतियों की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतज़ाम किए।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो ने श्रद्धालुओं को फल वितरित किए, वहीं आगामी जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा श्रद्धालुओं को चाय पिलाने की व्यवस्था की गई।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ आज संपन्न हुआ छठ महापर्व।

सुबह के समय श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर घाटों पर उमड़ी।व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया, जिसके साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत संपन्न हुआ। अर्घ्य के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और छठ मइया के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!