Breaking News

कचहरी की हवालात के शौचालय में बंदी ने लगाई फांसी, मौत से मचा हड़कंप।

कचहरी की हवालात के शौचालय में बंदी ने लगाई फांसी, मौत से मचा हड़कंप।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। कचहरी स्थित हवालात में शुक्रवार दोपहर एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बंदी को रिमांड के सिलसिले में जिला कारागार से न्यायालय लाया गया था। जानकारी के अनुसार, बंदी ने हवालात के शौचालय में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कचहरी स्थित हवालात में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वह छह अक्टूबर से जिला कारागार में निरुद्ध था। शुक्रवार को उसे रिमांड की प्रक्रिया के लिए जिला कारागार से न्यायालय लाया गया था।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हवालात के शौचालय में फांसी लगाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, बंदी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। उसके आधार पर थाना सदर बाजार में संबंधित लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

कचहरी परिसर की हवालात में बंदी की मौत की घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …