Breaking News

जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज, 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज, 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश—समयबद्ध तरीके से करें समस्याओं का समाधान।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने की। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट (प्रकाश बिंदु), नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। नागरिकों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप में प्रस्तुत कीं।

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!