Breaking News

रोजा मंडी में भीषण आग, 18 व्यापारियों को लाखों का नुकसान।

रोजा मंडी में भीषण आग, 18 व्यापारियों को लाखों का नुकसान।

रात ढाई बजे लगी आग पर दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे रोजा मंडी में भीषण आग लगने से फल एवं सब्जी व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि कई दुकानों में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

व्यापारियों ने बताया कि इस हादसे से उन्हें दोहरा नुकसान हुआ है। एक ओर जहां माल जल गया, वहीं दुकानों में रखे खाते और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी राख हो गए। इससे आने वाले समय में उन्हें आर्थिक लेनदेन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

घटना की जानकारी मिलने पर बरेली मंडी परिषद के उपनिदेशक रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, मंडी में आवंटित चबूतरों पर काम कर रहे करीब 18 लाइसेंसी व्यापारियों को नुकसान हुआ है। नुकसान के आकलन के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, मंडी के पुनर्निर्माण और प्रभावित व्यापारियों को राहत देने की भी बात कही गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!