Breaking News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों की हुई जांच।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों की हुई जांच।

भारतीय युवा चेतना मंच ने जागरूकता संगोष्ठी कर स्वास्थ्य के प्रति किया प्रेरित।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम छत्रपति वीर शिवाजी नवोदय विद्यालय, लाला तेली बजरिया परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित हुआ।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सर्जन डॉ विकास टंडन उपस्थित रहे, जिन्होंने आए हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षक परिवार द्वारा अतिथियों के पुष्प वर्षा एवं सम्मान के साथ हुई। संस्था की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. विकास टंडन ने कहा कि स्वस्थ रहना जितना जरूरी है, उतना ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना भी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पूजा-पाठ के साथ-साथ विज्ञान पर भी भरोसा रखें और समय-समय पर जांच व उपचार कराएं, जिससे बीमारियों का समय पर निदान हो सके।

मंच के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया। वहीं संगोष्ठी में संतोष शर्मा ने काव्य पाठ प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला एवं आशीष वर्मा ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन राम रक्ष पाल ने किया, जबकि अंत में संयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन से असित मिश्रा, मुरारी दीक्षित, समाजसेवी सदानंद अग्निहोत्री, गोपाल कृष्ण वर्मा, रूप कमल यादव, राम प्रकाश सक्सेना, आशीष वर्मा, हरीश सक्सेना, महावीर प्रसाद मिश्रा, श्याम मोहन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!