Breaking News

चंदौली में 23 सागौन के पेड़ों की सार्वजनिक नीलामी, न्यायालय ने जारी की सूचना।

चंदौली में 23 सागौन के पेड़ों की सार्वजनिक नीलामी, न्यायालय ने जारी की सूचना।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जिला न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड 37 कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास बाधक बने कुल 23 सागौन के वृक्षों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए न्यायालय के केंद्रीय नजारत अनुभाग द्वारा सार्वजनिक नीलामी सूचना जारी की गई है।

प्रभागीय वनाधिकारी, काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर, वाराणसी के पत्र के अनुसार इन वृक्षों का मूल्यांकन ₹1,02,854/- निर्धारित किया गया है। नीलामी 06 दिसंबर 2025 को दोपहर 1:30 बजे नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय चंदौली में आयोजित की जाएगी।

नीलामी की मुख्य शर्तें

  • सभी इच्छुक बोलीदाता निर्माणाधीन कोर्ट भवन परिसर में पेड़ों को देख सकते हैं।
  • बोली लगाने से पहले प्रत्येक बोलीदाता को ₹10,000 अग्रिम राशि जमा कर टोकन लेना आवश्यक होगा।
  • नीलामी के दौरान सर्वोच्च बोलीदाता को तुरंत बोली की आधी राशि जमा करनी होगी।
  • शेष राशि नीलामी स्वीकृति के बाद जमा करनी होगी, अन्यथा अग्रिम धनराशि जब्त कर ली जाएगी।
  • बोली स्वीकृत होने के बाद एक सप्ताह के भीतर खरीदार को अपने खर्चे पर पेड़ों का पातन कराना होगा।
  • यदि नियत समय में वृक्ष नहीं हटाए जाते, तो जमा धनराशि राज्य के पक्ष में जब्त कर ली जाएगी।
  • समिति किसी भी बोली को बिना कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार रखती है।
  • नीलामी तभी मान्य होगी जब संबंधित सक्षम अधिकारी अंतिम अनुमोदन प्रदान करेंगे।
  • नीलामी के लिए भाग लेने वाले ठेकेदार का पंजीकरण वन विभाग में अनिवार्य है।
  • पातन एवं परिवहन कार्य केवल वन विभाग से अनुमति एवं अभिवहन पास प्राप्त करने के बाद ही होगा।

इस नीलामी प्रक्रिया का संचालन गठित समिति की निगरानी में किया जाएगा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!