Breaking News

दिव्यांगजन समाज की रीढ़, 100 लाभार्थियों को मिले उपकरण।

दिव्यांगजन समाज की रीढ़, 100 लाभार्थियों को मिले उपकरण।

जयशंकर मिश्रा

चंदौली। विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को चहनियां ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजन शारीरिक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक तथा विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत राजेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अमर ज्योति सेवा केंद्र खड़ेहरा के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि राजेश नायक ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण आधार हैं और आज देश में वे शिक्षा, खेल, कला, संगीत, रोजगार तथा अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई दिव्यांगजन संघर्षों को पार कर समाज के लिए प्रेरणा बने हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए लगातार योजनाओं का विस्तार कर रही है। जहां प्रधानमंत्री ने “दिव्यांग” शब्द देकर सम्मान बढ़ाया, वहीं प्रदेश सरकार ने मासिक पेंशन बढ़ाकर उनके जीवनयापन को सशक्त किया है।

कार्यक्रम के दौरान 100 दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल, ब्रेल किट, स्मार्ट किट, श्रवण मशीन, बैसाखी आदि उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार (अमर ज्योति सेवा केंद्र) ने किया।

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अधिकारी राजेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविकांत चौहान, जिला दिव्यांग आइकॉन राकेश यादव रौशन, समाजसेवी अखिलेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!