Breaking News

टीबीसीसीएल सीजन-2 : पूर्वांचल पैंथर्स बना चैंपियन, लखनऊ बुल्स उपविजेता।

टीबीसीसीएल सीजन-2 : पूर्वांचल पैंथर्स बना चैंपियन, लखनऊ बुल्स उपविजेता।

प्रकाश ग्राउंड, गोरखपुर में रोमांचक फाइनल मुकाबला।

घूरेलाल कन्नौजिया 

चंदौली। टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टीबीसीसीएल लीग 2025 सीजन-2 का फाइनल मुकाबला आज प्रकाश ग्राउंड गोरखपुर में खेला गया। रोमांच से भरे इस मुकाबले में पूर्वांचल पैंथर्स ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही लखनऊ बुल्स को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ बुल्स की टीम निर्धारित ओवरों में सिर्फ 49 रन बना सकी। जवाब में पूर्वांचल पैंथर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

टीम की जीत में रजत ने नाबाद 23 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल भी चुना गया।

पुरस्कार व सम्मान

विजेता टीम (पूर्वांचल पैंथर्स) – ₹16 लाख

उपविजेता टीम (लखनऊ बुल्स) – ₹12 लाख

तीसरा स्थान – राजस्थान बुल्स – ₹4 लाख

चौथा स्थान – अयोध्या किंग (पिछले वर्ष की उपविजेता) – ₹3 लाख

व्यक्तिगत पुरस्कार

बेस्ट बॉलर – मोहम्मद शान

बेस्ट बैटर – दीपक गिरी और मुकेश

बेस्ट बैटर (विशेष श्रेणी) – काशी गैंग्स के अमन यादव

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

पूरे टूर्नामेंट के दौरान ऑफिशियल के रूप में शौजब हुसैन, तालिब सिद्दीकी, मोहम्मद फारुख, शुभम मिश्रा, सैय्यद सेराज, आकाश प्रजापति, सत्यम, इरफान अली, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के चीफ गेस्ट गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा रहे।
आयोजक अमन राज ने सभी टीमों और खिलाड़ियों का धन्यवाद दिया, जबकि टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के महा सचिव मोंटी लारी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।

टीबीसीसीएल सीजन-2 ने खिलाड़ियों की प्रतिभा और जुनून को नई उड़ान दी, और पूर्वांचल पैंथर्स की शानदार जीत ने इस सीजन को यादगार बना दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!