Breaking News

भारतमाला परियोजना का विरोध हिंसक, ग्रामीणों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमले का आरोप — कई नामजद, मुकदमा दर्ज।

भारतमाला परियोजना का विरोध हिंसक, ग्रामीणों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमले का आरोप — कई नामजद, मुकदमा दर्ज।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसां गांव में भारतमाला परियोजना के विरोध ने गुरुवार की शाम अचानक हिंसक रूप ले लिया। परियोजना कर्मियों का आरोप है कि विरोध के दौरान कुछ ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

दिल्ली निवासी और परियोजना में कार्यरत पवन कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शाम करीब 5 बजे जब परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी गांव में कार्य कर रहे थे, तभी कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचकर काम का विरोध करने लगे। बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते ग्रामीणों ने परियोजना टीम पर हमला बोल दिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संजय यादव, विपिन यादव, अभिषेक कुमार, दुर्गेश यादव, समीम सिद्दीकी, अलाउद्दीन, कैलाश गौड़ सहित कई अज्ञात लोगों ने मिलकर कर्मचारियों पर हमला किया और सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आधा दर्जन से अधिक नामजद और कई अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि रेवसां गांव में भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीण लंबे समय से भारतमाला परियोजना का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन ने अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है ताकि परियोजना के कार्य में दोबारा बाधा न उत्पन्न हो।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!