Breaking News

सैयदराजा में ‘रन फॉर यूनिटी’ के साथ गूंजी राष्ट्रीय एकता की हुंकार।

सैयदराजा में ‘रन फॉर यूनिटी’ के साथ गूंजी राष्ट्रीय एकता की हुंकार।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा, चन्दौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को देशभर की तरह जनपद चंदौली में भी राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

सैयदराजा में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पौहारी बाबा कुटी से हुई, जहाँ से प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों और विद्यार्थियों ने एकता दौड़ की शुरुआत की। दौड़ का समापन थाना सैयदराजा पर हुआ, जहाँ प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल, राजकीय महिला महाविद्यालय, स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम — के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे एकजुट रहकर राष्ट्र की अखंडता और प्रगति में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल “बाढू”, सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील शर्मा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र सिंह “शक्ति”, शशांक पांडेय “शीतल”, हरजीत सिंह, महेंद्र राय, जवाहर पांडेय “लोटन गुरु”, बिनोद चौरसिया, राहुल कन्नौजिया और फेराज अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!