Breaking News

थाना समाधान दिवस: फूलबेहड़ में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं।

थाना समाधान दिवस: फूलबेहड़ में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा थाना फूलबेहड़ पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व एवं पुलिस से संबंधित विवादों का समाधान आपसी सामंजस्य और तत्परता से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। राजस्व कर्मियों और पुलिस बल को मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करना चाहिए। यदि मामला गंभीर हो तो तुरंत एसडीएम और तहसीलदार को अवगत कराया जाए, ताकि उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर सकें।

समाधान दिवस के दौरान प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी के साथ राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!