Breaking News

लखीमपुर खीरी में मुठभेड़, पाक्सो एक्ट का वांछित रिजवान अली गिरफ्तार।

लखीमपुर खीरी में मुठभेड़, पाक्सो एक्ट का वांछित रिजवान अली गिरफ्तार।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात थाना कोतवाली सदर पुलिस और सर्विलांस/स्वाट टीम ने मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित रिजवान अली पुत्र मोहर्रम अली निवासी ग्राम सहरूआ, थाना कोतवाली सदर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त पहले जिला अस्पताल से ओएल ले जाते समय फरार हो गया था, जिस पर थाना खीरी में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने शनिवार रात सेवढा से लखपेडा गंज जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर स्थित छोटी मजार के पास से मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया।

📌 बरामदगी

  • 01 देशी तमंचा (315 बोर)
  • 01 खोखा कारतूस (315 बोर)

📌 मामले में दर्ज मुकदमे

  • मु0अ0सं0 790/2025 धारा 75(2)/351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट
  • मु0अ0सं0 689/2025 धारा 262 BNS (फरारी का मामला)
  • मु0अ0सं0 794/2025 धारा 109(1)/351(3)/352 BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट

पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!