Breaking News

बदायूं कोषागार में 5 हजार रुपये तक के भौतिक स्टाम्प उपलब्ध।

बदायूं कोषागार में 5 हजार रुपये तक के भौतिक स्टाम्प उपलब्ध।

बदायूं। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जनपद के आम नागरिकों एवं स्टाम्प विक्रेताओं को जानकारी दी है कि कोषागार बदायूं में विभिन्न मूल्यवर्ग के जनरल भौतिक स्टाम्प पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि 50, 100, 500, 1000 और 5000 रुपये मूल्यवर्ग के स्टाम्प बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक व्यक्ति नियमानुसार चालान के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में निर्धारित धनराशि जमा कर कोषागार बदायूं से स्टाम्प प्राप्त कर सकते हैं।

कोषाधिकारी ने स्टाम्प विक्रेताओं एवं आमजन से उपलब्ध सुविधा का नियमानुसार लाभ उठाने की अपील की है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: मानदेय में विसंगतियां दूर करने की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन।

मानदेय में विसंगतियां दूर करने की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। मुबारक …