Breaking News

कासगंज की पटियाली में पीडीए पंचायत: 2027 में जीत के लिए सर्वसमाज को जोड़ने का संकल्प।

कासगंज की पटियाली में पीडीए पंचायत: 2027 में जीत के लिए सर्वसमाज को जोड़ने का संकल्प।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जनपद की पटियाली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने, सर्वसमाज को साथ जोड़ने और 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री, मैनपुरी के सपा जिलाध्यक्ष तथा भोगांव के पूर्व विधायक आलोक शाक्य ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि आलोक शाक्य ने कहा कि 2027 का चुनाव केवल सत्ता हासिल करने का नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों को सुदृढ़ करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से परंपरागत दायरों से आगे बढ़कर सामाजिक न्याय और समान अवसर में विश्वास रखने वाले हर वर्ग को जोड़ने का आह्वान किया। प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करते हुए कम से कम 17 नए लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने और गांव-गांव जाकर पिछली सरकारों के विकास कार्यों के साथ भावी रोडमैप साझा करने का लक्ष्य तय किया गया।

कासगंज के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने संगठन को चुनाव की असली ताकत बताते हुए पटियाली विधानसभा में निरंतर जनसंपर्क और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीडीए का अर्थ वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों को सम्मान व अधिकार दिलाना है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पटियाली से दावेदार अब्दुल हफीज गांधी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर निरंतर सक्रियता का जिक्र करते हुए मुस्लिम, यादव, शाक्य, जाटव, ठाकुर, ब्राह्मण, लोध, कश्यप, वैश्य, पाल, सैनी, प्रजापति और वाल्मीकि सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन में सम्मान और स्थान देने की बात कही। हर बूथ को पांच साल सक्रिय इकाई के रूप में विकसित करने की रणनीति समझाई गई।

वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह शाक्य ने सर्वसमाज को जोड़कर राजनीतिक भागीदारी को लोकतांत्रिक ताकत में बदलने की आवश्यकता बताई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान और गरीब के मुद्दों पर जनआंदोलन खड़ा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्रा ने किया। आयोजन अब्दुल हफीज गांधी, अतुल शाक्य, अरव सिंह शाक्य और सत्यवीर शाक्य ने किया। पीडीए चौपाल में विक्रम यादव, जीनत खान, नाशी खान, असलम अंसारी, ब्रजेश यादव, जहीर अहमद, मुशीर अंसारी, तारिक मंसूरी, इरशाद अली, हसमत अली, शाहरुख राज, उर्वेश यादव, प्रदीप यादव और संतोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …