Breaking News

बहुजन नेता कांशीराम की जयंती पर सपा नेताओं ने किया नमन, विचार गोष्ठी आयोजित।

बहुजन नेता कांशीराम की जयंती पर सपा नेताओं ने किया नमन, विचार गोष्ठी आयोजित।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। बहुजन आंदोलन के प्रणेता मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर रविवार को शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ईदगाह रोड स्थित कोहिनूर मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम को “बहुजन समाज दिवस” और “पीडीए दिवस” के रूप में मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद सपा जिला अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने कांशीराम के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान पूर्व एमएलसी अमित यादव ने सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी वर्गों को साथ लेकर पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की विचारधारा को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के सपनों को साकार करने की दिशा में समाजवादी पार्टी लगातार प्रयास कर रही है।

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कांशीराम ने समाज के दबे-कुचले और उपेक्षित वर्गों को जागरूक कर उन्हें एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया। वहीं पूर्व एमएलसी अमित यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं और शाहजहांपुर महानगर में भी अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है।

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो रही है और भाईचारे का माहौल प्रभावित हो रहा है।

कार्यक्रम में सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत सिंह यादव, विजय सिंह, अल्पसंख्यक सभा के प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा नेता कमल किशोर कठेरिया, जितेंद्र प्रसाद गौतम, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव, तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार यादव, पुवायां विधानसभा अध्यक्ष विपिन कुमार दीक्षित (नीतू), नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी और ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव समेत कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, ओंकार सिंह यादव, सत्येंद्र कुमार यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हफीज अंसारी, प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि शाहनवाज सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने किया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!