Breaking News

अंबियापुर के नए खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार, बच्चों की बेहतर शिक्षा को बताया प्राथमिकता।

अंबियापुर के नए खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार, बच्चों की बेहतर शिक्षा को बताया प्राथमिकता।

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को प्रशांत सिंह राठौड़ ने नए खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय, शिक्षक और शिक्षा विभाग की पहचान विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा और उचित मार्गदर्शन मिलेगा तो इसका सकारात्मक प्रभाव उनके भविष्य के साथ-साथ पूरे शिक्षा विभाग की छवि पर भी पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य करें तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहें। कार्यभार ग्रहण के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार ने उनका स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर राधावल्लभ, राधेश्याम, मुनेंद्र पाल, अर्चना शंखधार सहित शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …