Breaking News

ओरछी पुलिस पिकेट पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

ओरछी पुलिस पिकेट पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

ओरछी: थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र कस्बा ओरछी चौराहे पर स्थित पुलिस पिकेट पर सोमवार को पुलिस प्रशासन द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भक्ति और सेवा भाव से ओत-प्रोत इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय पुलिस बल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र की सुख-शांति समृद्धि की कामना की।

भंडारे के दौरान ओरछी चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों, स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं को पुलिस कर्मियों ने पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रसाद वितरित किया। खाकी के इस मानवीय और सामाजिक रूप को देखकर स्थानीय नागरिकों व राहगीरों ने पुलिस प्रशासन की मुक्त कंठ से सराहना की।

धार्मिक आयोजन में व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिसकर्मी स्वयं मैदान में डटे रहे। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, ओरछी चौकी इंचार्ज रवीन्द्र राणा और एसएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में पूरी टीम ने कतारबद्ध होकर लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया।

इस दौरान हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार, कलीम खान, दुष्यंत कुमार, मुंशी राहुल कुमार, अंशु गिरी तथा महिला कांस्टेबल प्रीति और अंकिता सिंह सहित पूरे पिकेट स्टाफ ने तत्परता से व्यवस्था संभाली। आमतौर पर कानून-व्यवस्था संभालने में व्यस्त रहने वाली पुलिस का यह सेवाभावी रूप क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है और विश्वास का माहौल बनता है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …