Breaking News

शाहजहांपुर में पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक: मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, यातायात सुरक्षा और साइबर अपराधों पर कार्यक्रम।

शाहजहांपुर में पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक:

मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, यातायात सुरक्षा और साइबर अपराधों पर कार्यक्रम।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र स्थित Doon International School में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, यातायात सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का लक्ष्य केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का भी संकल्प है।

एसपी द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा की जानकारी तो देते ही हैं, साथ ही उनमें समाज के प्रति जिम्मेदारी और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर और थाना प्रभारी रामचन्द्र मिशन समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने पुलिस अधीक्षक, एएसपी नगर और सीओ नगर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएँ शामिल हुईं। छात्राओं ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!