Breaking News

देव दीपावली पर मुल्तानी फार्मास्यूटिकल कम्पनी ने बांटा च्यवनप्राश — श्रद्धालुओं और पुलिस कर्मियों का किया सम्मान।

देव दीपावली पर मुल्तानी फार्मास्यूटिकल कम्पनी ने बांटा च्यवनप्राश — श्रद्धालुओं और पुलिस कर्मियों का किया सम्मान।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। देव दीपावली के पावन अवसर पर बुधवार को मुल्तानी फार्मास्यूटिकल कम्पनी की ओर से बलुआ स्थित मां गंगा तट पर स्नानार्थियों और बलुआ थाना परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों को च्यवनप्राश वितरित किया गया।

कम्पनी के आरएसएम रमेश श्रीवास्तव, एएसएम अखिलेश मिश्र और उनकी टीम ने यह वितरण कार्यक्रम संपन्न कराया। यह पहल चहनियां के श्रीराम मेडिकल स्टोर के संचालक संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी दी गई और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी, बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार, एसआई जमिलुद्दीन तथा शालिनी चौधरी सहित पुलिस बल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।

Spread the love

Check Also

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत, छात्र-छात्राओं को सौंपी गई नेतृत्व कमान।

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा …