Breaking News

मंदिर में तोड़फोड़ कर खजाने की तलाश, ग्रामीणों में आक्रोश।

मंदिर में तोड़फोड़ कर खजाने की तलाश, ग्रामीणों में आक्रोश।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद के थाना ललिया क्षेत्र अंतर्गत दानीडीह गांव में स्थित एक प्राचीन माता मंदिर में बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ और खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ लोग मंदिर परिसर में घुस आए और वहां स्थापित करीब 100 वर्ष पुराने पवित्र पिंड को उखाड़कर किनारे रख दिया। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में करीब 3 से 5 फीट गहरा गड्ढा खोद डाला।

सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए। देखते ही देखते गांव में सूचना फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर आसपास के कई गांवों की आस्था का केंद्र है, जहां वर्षों से पूजा-पाठ होता आ रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि खजाने की अफवाह के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सूचना पर थाना ललिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गड्ढे को भरवाकर मंदिर की स्थिति सामान्य कराई और पवित्र पिंड को पुनः स्थापित कराया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!