Breaking News

ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में मेधावियों का सम्मान, अलंकरण समारोह में झलका उत्साह।

ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में मेधावियों का सम्मान, अलंकरण समारोह में झलका उत्साह।

उझानी (बदायूं): नगर के प्रतिष्ठित ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 की वरीयता सूची में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह के दौरान मेधावियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे समूचा परिसर हर्ष और उल्लास के वातावरण से सराबोर नजर आया।

समारोह के मुख्य चरण में विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री रवींद्र भट्ट और उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी सफल छात्रों को ‘ऑनर ऑफ सर्टिफिकेट’ और मेडल प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस गरिमामयी आयोजन का कुशल निर्देशन श्री प्रांजल शर्मा और श्री गौरव शर्मा द्वारा किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और अपने माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित किया और निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य श्री रवींद्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने भी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल ने बच्चों को जीवन में एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बनने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से ही जीवन के ऊंचे लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!