Breaking News

गंजडुंडवारा में सामूहिक रोजा इफ्तार, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत।

गंजडुंडवारा में सामूहिक रोजा इफ्तार, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा नगर में सहावर रोड स्थित 6 नंबर चुंगी के पास रविवार को रमजान के पवित्र महीने में समाजसेवी सलीम कुरैशी की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।

शाम 6 बजकर 27 मिनट पर सभी रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला। इफ्तार से पहले लोगों ने हाथ उठाकर अल्लाह से देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इफ्तार के बाद सभी ने मगरिब की नमाज अदा की।

इस मौके पर बान मंडी तिराहे वाली मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद तकलीम ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। रोजा रखने से इंसान में सब्र, सहनशीलता और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।

इफ्तार के दौरान सुन्नत के अनुसार रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके बाद फल, जूस, खजूर और अन्य व्यंजनों से रोजेदारों की खिदमत की गई। नमाज के बाद लोगों ने देश और समाज की सलामती के लिए दुआ मांगी।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, बसपा के वरिष्ठ नेता जुनैद मियां, वसीम प्रधान, अशरफ कुरैशी, हाजी अफजल कुरैशी, सब्बन अंसारी, वारिस कुरैशी, हाजी इकबाल कुरैशी, बारिश कुरैशी, डॉ. मुन्नालाल गोला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!